फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The SP, standing in the road and checking the vehicles

एसपी ने सड़क में खड़े होकर करवाई वाहनों की चेकिंग 

Sat, 28 Oct 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sat, 28 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
The SP, standing in the road and checking the vehicles
जीजीआईसी गेट पर वाहनों की चैकिंग करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
 यातायात के नियमों को ठेेंगा दिखाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी रामचंद्र राजगुरु ने शनिवार को खुद सड़क पर खड़े होकर वाहनों की चेकिंग करवाई। इस दौरान यातायात के नियमों की अनदेखी करने वाले 88 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें ज्यादातर बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के दुपहिया वाहन थे।   इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष के पुत्र की बाइक को पुलिस ने सीज किया है।  
विज्ञापन


यहां आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजगुरू शहर में ज्यादातर बाइक चालक  के बगैर हेलमेट बाइक दौड़ाते नजर आए। इस पर उन्होंने कोतवाली से फोर्स मंगाई। शिविर स्थल जीजीआईसी गेट के पास खुद सड़क पर खड़े होकर वाहनों की चेकिंग कराने में जुट गए। उन्होंने काफी देर तक मौके पर मौजूद रहकर वाहनों की चेकिंग कराई। बाद में सीओ आरएस रौतेला को चेकिंग की जिम्मेदारी सौंपकर शिविर में शामिल हुए। 
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल दीवान सिंह जलाल ने बताया कि चेकिंग में दो टैक्सी जीपों, एक ई-रिक्शा और बगैर हेलमेट बाइक दौड़ा रहे 88 बाइक चालकों के वाहनों के  चालान काटे गए हैं। जबकि व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुुरारी के पुत्र सुमित मुरारी की बाइक को सीज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed