फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The situation of water logging in the dry port was taken stock of.

Champawat News: ड्राई पोर्ट में जल भराव की स्थिति का लिया जायजा

Tue, 17 Sep 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 17 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
The situation of water logging in the dry port was taken stock of.
चंपावत। जिला प्रशासन, एनएच, आपदा प्रबंधन, सिंचाई विभाग और विशेषज्ञों ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट का निरीक्षण किया। एसडीएम पूर्णागिरी (टनकपुर) आकाश जोशी ने बताया कि जिले के ग्राम देवीपुरा से महेंद्रनगर को बन रहे ड्राई पोर्ट के कार्य से मानसून काल में हुई अतिवृष्टि से परगना क्षेत्र में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि ड्राई पोर्ट से पुरानी जल निकासी की व्यवस्था बाधित हुई है, इससे क्षेत्र में वर्षा का एकत्रित जल और जगपुड़ा नदी का जल देवीपुरा, पचपकरिया और गुदमी में भर गया। जल भराव के निदान के लिए डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की प्रोफेसर सीपी ओझा, एनएच प्राधिकरण, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और सिंचाई विभाग के साथ बैठक कर ड्राई पोर्ट के डिजाइन और जल भराव की स्थिति का अध्ययन कर आपसी समन्वय से डिजाइन पर फिर से विचार विमर्श किया जाए। ड्राई पोर्ट का डिजाइन इस प्रकार बनाया जाएगा, इससे नदियों की प्राकृतिक संरचना पर कोई प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed