फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The Sharada Canal was constructed in 1928 for irrigation of agricultural land

देखरेख उत्तराखंड के जिम्मे, सिंचाई यूपी के लिए

Tue, 09 Apr 2019 10:57 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  बनबसा (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 09 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
The Sharada Canal was constructed in 1928 for irrigation of agricultural land
बनबसा से निकली शारदा नहर। - फोटो : अमर उजाला

शारदा नहर का निर्माण 1928 में कृषि भूमि की सिंचाई के लिए कराया गया था। शारदा नहर से यूपी के रायबरेली तक कृषि भूमि की सिंचाई की जाती है। वर्ष 1956 में बनबसा बैराज से करीब साढ़े 12 किमी दूर लोहियाहेड पावर हाउस का निर्माण कराया गया जिसका संचालन शारदा बैराज के पानी से किया जाता है।

विज्ञापन


शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि बनबसा से निकाली गई शारदा नहर यूपी के पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली जिलों की करीब 2208000 एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। शारदा नहर की अधिकतम क्षमता 11500 क्यूसेक है। इन दिनों नहर में 5800 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी नहर से वर्ष 1956 में निर्मित लोहिया हेड पावर हाउस को भी पानी दिया जाता है। लोहिया हेड पावर हाउस की अधिकतम बिजली उत्पादन क्षमता 39 मेगावाट है। लोहियाहेड पावर हाउस से शारदा बैराज को प्रतिमाह दस हजार यूनिट बिजली निशुल्क देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसंपत्तियों का बंटवारे न होने के कारण उत्तराखंड की भूमि पर स्थित शारदा बैराज और उससे निकाली गई नहर पर यूपी का ही अधिकार है। यूपी के एक बड़े कृषि भूभाग पर सिंचाई में मदद देने वाले बैराज और नहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी उत्तराखंड के हाथों में है। इसके लिए यूपी से किसी तरह की आर्थिक मदद उत्तराखंड को नहीं दी जाती है। शारदा बैराज की सुरक्षा उत्तराखंड पुलिस की ओर से की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed