{"_id":"5c8153d1bdec22143439b9fa","slug":"the-road-will-be-closed-for-nine-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े वाहनों के लिए नौ दिन तक बंद रहेगा बैराज मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े वाहनों के लिए नौ दिन तक बंद रहेगा बैराज मार्ग
Thu, 07 Mar 2019 10:54 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय मार्ग का हो रहा कार्य।
- फोटो : अमर उजाला
एनएचपीसी गेट से भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात तक सड़क निर्माण कार्य के चलते 12 मार्च से 20 मार्च तक शारदा नहर हेड मार्ग (शारदा नहर हेड रेगुलेटर मार्ग) पर बड़े और भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान बड़े और भारी वाहन गड़ीगोठ पुल के रास्ते नहर के किनारे से बैराज तक संचालित होंगे।
विज्ञापन
शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि एनएचपीसी गेट से शारदा बैराज होते हुए भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात तक सड़क का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। बताया कि शारदा मुख्य नहर के हेड पर पुल मार्ग के ऊपर सीसी रोड का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य के दौरान 12 मार्च की सुबह से 20 मार्च की देर रात तक (9 दिनों तक) नहर पुल पर भारी वाहन जैसे बस, कैंटर, ट्रैक्टर ट्राली आदि का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान उक्त वाहनों का संचालन गढ़ीगोठ पुल के रास्ते नहर के बाएं छोर वाले मार्ग से किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छोटे वाहन जैसे कार, जीप, ई-रिक्शा, बाइक, साइकिल और पैदल आवागमन पूर्व की तरह ही नहर हेड मार्ग (शारदा नहर के ऊपर वाला मार्ग) से बैराज होते हुए सुचारू रहेगा।