{"_id":"6734dcb0f40a506db306a50c","slug":"the-road-leading-to-abbott-mount-will-be-improved-with-crores-of-rupees-champawat-news-c-229-1-shld1019-115586-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: करोड़ों से सुधरेगी एबट माउंट जाने वाली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: करोड़ों से सुधरेगी एबट माउंट जाने वाली सड़क
Wed, 13 Nov 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल एबट माउंट को जोड़ने वाले बदहाल मार्ग की जल्द दशा सुधरेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुधारीकरण के लिए 1.40 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। जल्द ही इस मार्ग को ठीक करने का कार्य शुरू हो जाएगा।
मरोड़ाखान से एबट माउंट तक ढाई किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण और सुधारीकरण के लिए 1,40,7000 रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया कि इससे पूर्व सीएम धामी ने एबट माउंट में हेलीपैड की स्वीकृति की थी, इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही कई हट का निर्माण भी हो चुका है। एबट माउंट में साल भर देश विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। हवाई कनेक्टिविटी के साथ सड़क कनेक्टिविटी में सुधार होने से आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ेगी। पाठक ने बताया कि सड़क सुधरने के बाद पर्यटकों के लिए आवाजाही आसान होगी। जिला पंचायत रायकोट कुंवर के अंतर्गत आने वाले इस मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने सीएम और डीएम नवनीत पांडे का आभार जताया।