{"_id":"593c331c4f1c1b476d8b492a","slug":"the-results-did-not-come-declared-the-date-of-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजे आए नहीं, परीक्षा की तिथि घोषित कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नतीजे आए नहीं, परीक्षा की तिथि घोषित कर दी
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
।
कुमाऊं विश्वविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, मगर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। ये परीक्षाएं 15 जून से शुरू होनी हैं। करीब छह माह पहले प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई, लेकिन परिणाम अब तक नहीं आए। नतीजे घोषित नहीं होने से ये छात्र-छात्राएं द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भी नहीं भर सके। राजकीय पीजी कॉलेज के नाराज छात्रों ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि में बदलाव करने की मांग को लेकर प्राचार्य के जरिए कुलपति को ज्ञापन भेजा। तिथि में परिवर्तन न करने पर महाविद्यालय में तालाबंदी करने के साथ आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
छात्र नेता दीपक फर्त्याल के नेतृत्व में प्राचार्य को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया है, लेकिन द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा न तो समय से परीक्षाएं कराई जाती हैं और नहीं समय पर परिणाम घोषित किया जाता है। कई बार परिणाम में भी कई खामियां आती हैं। छात्रों ने समय से परीक्षाएं कराने, परीक्षाफल घोषित करने के साथ विश्वविद्यालय का वार्षिक कलेंडर बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले में इंदर ढेक, गंगा राम आदि छात्र शामिल थे। फोन नहीं उठने से प्राचार्य केकेएस नेगी का पक्ष नहीं जाना सका।
फोटो 10 एलएचजी 02पी