फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The renowned Chaitola Fair of Gumdesh has commenced

Champawat News: गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले का हुआ शुभारंभ

Thu, 19 Mar 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 19 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The renowned Chaitola Fair of Gumdesh has commenced
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट में गुमदेश के चौखाम बाबा मंदिर में बृहस्पतिवार को दस दिवसीय चैताला मेला शुरू हो गया। इस दौरान लोगों ने पूजा अर्चना के बाद ढुस्कों का गायन किया।
विज्ञापन

चमू चौखाम बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने चैतोला मेले का शुभारंभ किया। इससे पूर्व सुबह देवडांगरों ने पंचेश्वर में गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की। पुरोहित भास्कर पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई। अध्यक्ष धौनी ने बताया कि मेला शुरू होने के बाद हर दिन ढुस्कों का गायन किया जाएगा। मेला समिति अध्यक्ष ने बताया 27 मार्च दिन में विभिन्न गांव के जत्थे चौखाम बाबा मंदिर चमदेवल में आएंगे और शाम को चमू देवता का खाली डोला मड़ गांव जाएगा। 28 मार्च को 12 बजे बाद विभिन्न गांव से जत्थे और मड़ गांव से चमू देवता के देवडांगर डोले में विराजमान होकर चौखाम बाबा मंदिर की परिक्रमा करेंगें। 29 मार्च पस्यारा यानी व्यापारिक मेला लगेगा। संचालन पुरोहित शंकर दत्त पांडे खीमराज धौनी ने किया । इस दौरान राजू धौनी, नरसिंह धौनी, डिकर सिंह, राम सिंह, रामू धौनी, डूंगर प्रथोली, कृष्ण सिंह धौनी, प्रकाश सिंह धामी ,लाल सिंह, कैलाश सिंह, हीरा सिंह, विकास सिंह, भगत राम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed