फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The rain blew tin roofs, damage to crops

अंधड़ ने उड़ाईं टिन की छतें, फसलों को भी नुकसान, रीठा की बत्ती गुल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
The rain blew tin roofs, damage to crops
मूलाकोट के गोरखनाथ मंदिर की उड़ी छत। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/लोहाघाट/पाटी। बारिश और अंधड़ ने जिले के कई हिस्सों में भारी नुकसान पहुंचाया है। मूलाकोट गांव में गुरु गोरखनाथ बाबा के मंदिर का टिन का छत उड़ कर 100 मीटर दूर पहुंच गया। इसी तरह दुबचौड़ी लधौली में हनुमान मंदिर परिसर की टिन की छत भी उड़ गई। छत उड़ने से दोनों जगहों पर काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके अलावा आंधी-तूफान से कई अन्य जगह भी छप्पर व टिन उड़ गए। गेहूं, प्याज, आड़ू, रीठा सहित कई फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती का कहना है कि नुकसान का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
इधर पाटी, बाराकोट, रीठासहिब आदि क्षेत्रों की बिजली लाइनें कई जगह क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिससे रविवार की रात 21 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। जूनियर इंजीनियर बीबी गहतोड़ी ने बताया कि अंधड़ से खेतीखान, पाटी, रीठासहिब क्षेत्र की लाइन में पेड़ गिरने, बिजली गिरने ओर डिस्क फुंकने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। पाटी ओर खेतीखान की विद्युत व्यवस्था अब सुचारू हो गई है। जबकि रीठा साहिब की बिजली आपूर्ति मंगलवार सुबह तक चालू होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघट के जेई अशोक कुंवर ने बताया कि पाशम, डनगांव, कोठरा, नेत्रसालन की लाइन को काफी नुकसान हुआ है। वैकल्पिक व्यवस्था से 20 गांवों में आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। शेष गांवों की बिजली खामी को दूर किया जा रहा है। इस काम में हरीश बोहरा, वीरेंद्र, हीरानाथ, योगेश खर्कवाल, सुंदर सिंह, योगेश अवस्थी आदि जुटे हुए हैं।

The rain blew tin roofs, damage to crops
लधौली के हनुमान मंदिर की क्षतिग्रस्त छत। - फोटो : AMAR UJALA
लधौली के हनुमान मंदिर की क्षतिग्रस्त छत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed