फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The procession of the car fell into the abyss, a death

बारात की कार खाई में गिरी, एक की मौत

Fri, 10 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावतश्रीरीठा साहिब/लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावतश्रीरीठा साहिब/लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 10 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
 श्रीरीठा साहिब-कुल्यालगांव मार्ग पर बारात की एक कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि 9 बाराती घायल हो गए। सभी बाराती कुल्यालगांव के रहने वाले हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


श्रीरीठा साहिब के थानेदार सीएस कन्याल ने बताया कि शुक्रवार शाम क्वालिस कार (यूके 07 एपी/4988) श्रीरीठा साहिब-कुल्यालगांव मार्ग पर यहां से करीब दो किलोमीटर दूर गागरी के पास 100 फीट खाई में गिर गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण सिंह (32) पुत्र जोगा सिंह ने लोहाघाट अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि ड्राइवर पान सिंह बोहरा (33) पुत्र किशन सिंह और दीवान सिंह (16) पुत्र त्रिलोक सिंह कैड़ा को श्रीरीठा साहिब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद लोहाघाट रेफर किया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डा.धनंजय, डा.अजय, डा.आशीष ने इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल लक्ष्मण सिंह (18), प्रकाश सिंह (19), अनिल बोहरा (11), भूपेंद्र चंद्र (17), लक्ष्मण पुजारी (45), पान सिंह कुल्याल (18) और लक्ष्मण सिंह (42) का इलाज श्रीरीठा साहिब अस्पताल में चल रहा है। श्रीरीठा साहिब के फार्मेसिस्ट दीपक गिरि गोस्वामी ने बताया कि सभी सातों घायल खतरे से बाहर हैं। प्राइवेट अस्पताल के डा.हरीश बोहरा ने भी घायलों का इलाज किया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और स्थानीय नागरिक राजेंद्र बोहरा, नरेंद्र कोटिया, हीरा सिंह, प्रकाश सिंह, सूरज बोहरा, भगवान राम आदि ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की वजह मोड़ में कार का असंतुलित होना बताया गया है। चंपावत जिले में जूून में सिन्याड़ी और अमोड़ी के बाद तीसरी सड़क दुर्घटना है। इन दोनों हादसों में 10 लोग घायल हुए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed