{"_id":"66746c1ae98fb5dd9305f400","slug":"the-process-of-darshan-of-pilgrims-continues-in-reethasahib-champawat-news-c-229-1-shld1010-109401-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रीठासाहिब में तीर्थयात्रियों के दर्शन का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रीठासाहिब में तीर्थयात्रियों के दर्शन का सिलसिला जारी
Thu, 20 Jun 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। गुरुद्वारा रीठासाहिब में तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। रोजाना करीब हजार यात्री संगत के लिए पहुंच रहे हैं।
दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए श्रीरीठा साहिब गुरुद्वारा प्रांगण में लंगर लगाया जा रहा है। परिसर में ही तीर्थ यात्रियों की कार, बाइक और बस पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है। गुरुद्वारे में श्री अखंडपाठ साहिब किया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा में होने वाले आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधन समिति स्वयं के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस स्टेशन से मीठा रीठा साहिब गुरुद्वारा तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। नालियां जाम होने से सड़क में पानी भराव हो रहा है। उन्होंने इसे ठीक करने की मांग की है।