{"_id":"673787d5606359f653026568","slug":"the-problem-should-be-solved-within-a-month-ranjita-rashmi-champawat-news-c-229-1-cpt1001-115665-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में समस्या का किया जाए समाधान : रंजीता रश्मि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में समस्या का किया जाए समाधान : रंजीता रश्मि
विज्ञापन
चंपावत। जल शक्ति मिशन की नोडल अधिकारी रंजीता रश्मि ने जिला कार्यालय सभागार में जल शक्ति से संबंधित कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली।
जिले की कई क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों से जल जीवन मिशन अंतर्गत कराए गए कार्यों और हर घर नल हर घर जल से पेयजल आपूर्ति न होने की समस्याओं के बारे में बताया गया। इस संबंध में उन्होंने पेयजल विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल में काफी समस्या है। इसके लिए अधिकारी 30 दिन में समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें।
डीएम नवनीत पांडे ने जल जीवन मिशन तहत जिले में किए गए और किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए जिले में जल संरक्षण, जल संचयन के लिए तैयार कार्यों के साथ ही भविष्य के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं की भी जानकारी दी। रंजीता ने आमखर्क, तिमिला, सूखीढांक में पेयजल की समस्या से अवगत कराया और कहा कि सिद्ध मंदिर के पास सोलर प्लांट लगाया जाए। अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल यूनुस ने बताया कि इस योजना का प्रस्ताव जिला योजना में रखा गया है। उन्होंने बताया कि गर्मियों में श्यामलाताल सूख जाता है।
क्षतिग्रस्त हुईं 26 योजनाओं को मिली स्वीकृति
डीएम ने बताया कि पाटी में ग्राम समूह धरौज आदि क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल की 26 स्कीम स्वीकृत हुई है। इसकी आपदा मद से शीघ्र मरम्मत की जाएगी। धरोंज में जंगली जानवरों से हो रहे फसलों के नुकसान की रोकथाम के लिए डीएम ने कहा कि इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बंदरों से फसलों को बचाए जाने के लिए बंदरवाड़ा लगाए गए हैं। सूअर रोधी और घेरबाड़ आदि का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। रंजीता ने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना, मिशन कर्मयोगी में दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करें। उन्होंने गंडक नदी के पुनर्जनन के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ संजय कुमार सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी नेहा चौधरी, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, ईई पेयजल निगम, जल संस्थान, सिंचाई आदि मौजूद रहे।