{"_id":"6686e0c09576af0ca206ba28","slug":"the-people-of-lohaghat-city-are-not-able-to-quench-their-thirst-even-in-the-rain-champawat-news-c-8-1-hld1034-385971-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बारिश में भी लोहाघाट नगर के लोगों की नहीं बुझ पा रही प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बारिश में भी लोहाघाट नगर के लोगों की नहीं बुझ पा रही प्यास
Thu, 04 Jul 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बावजूद नगर लोहाघाट के लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। लोगों को तीसरे या चौथे दिन पानी मिल रहा है। लोहाघाट नगर में पिकअप, स्कूटर में पानी ढोकर होटल, ढाबों में इसकी आपूर्ति की जा रही है। सक्षम लोग जहां वाहनों से पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाते हैं, वहीं सामान्य लोग गधेरों, नौलों, हैंड पंपों से पानी ढो रहे हैं। करीब तीन हजार लीटर पानी के लिए लोगों को डेढ़ हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। लोगों ने जल संस्थान से प्रतिदिन पानी की आपूर्ति की मांग की है।
इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि बारिश के बाद जल स्तर में कुछ वृद्धि हुई है। नगर के लिए चार पेयजल योजनाओं से वर्तमान में करीब 600 केएल पानी मिल पा रहा है, जबकि प्रतिदिन 2160 केएल पानी की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पेयजल समस्या के समाधान के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।