{"_id":"2d70acf1bd328d4acf714ea3d9d3e117","slug":"the-nepali-civil-life-by-hanging-from-the-noose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली नागरिक ने फंदे पर लटककर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली नागरिक ने फंदे पर लटककर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Mon, 11 May 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नेपाली व्यक्ति ने शारदा किनारे जूते के फीतों के फंदे से पेड़ में लटक कर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पारिवारिक कलह की वजह से आत्महत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
कालाझाला नामक स्थान पर पेड़ पर फंदे में शव लटका दिखाई पड़ा तो एसएसबी के गश्ती दल और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष पीएस दानू ने बताया कि मृतक की पहचान नेपाल के कैलाली जिले के खडना गांव के शांत बहादुर (56) पुत्र भवान सिंह के रूप में हुई है। नेपाल पुलिस के माध्यम से मृतक के घर संपर्क करने पर पता चला है कि पारिवारिक कलह की वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। परिजनों से वह मां पूर्णागिरि के दर्शन को जाने की बात कहकर घर से गया था। बहरहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन