फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The mother will not see beggars in fair Purnagiri

मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में नजर नहीं आएंगे भिखारी

Thu, 17 Mar 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 17 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
The mother will not see beggars in fair Purnagiri
पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर - फोटो : अमर उजाला

मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भिखारी नजर नहीं आएंगे। ये दावा पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने किया है। कहा कि धाम के अलावा टनकपुर और बनबसा में भी भीख मांगने वालों को नहीं रहने दिया जाएगा। किसी भी भिखारी के नजर आने पर संबंधित थानों को कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


एसपी ने कहा कि देश के कई हिस्सों की संवेदनशीलता को देखते हुए मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भी खास उपाय किए गए हैं। ठुलीगाड़, भैरव मंदिर, काली मंदिर सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। अगले सप्ताह तक मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी, खुफिया, महिला, जल पुलिस आदि तैनात कर दी जाएगी। ठुलीगाड़ के अलावा मेला क्षेत्र के दो अन्य थाना क्षेत्रों के थानेदारों की भी अगले तीन दिनों में नियुक्ति कर दी जाएगी। मां पूर्णागिरि धाम का मेला 25 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा।
विज्ञापन


कुंभ ड्यूटी से लौटा 60 फीसदी पुलिस बल
हरिद्वार अर्द्धकुंभ से चंपावत जिले का करीब 60 प्रतिशत पुलिस फोर्स बृहस्पतिवार तक लौट आया है। मां पूर्णागिरि मेले के मद्देनजर इस फोर्स को वापस किया गया है। यहां से करीब 200 पुलिस कर्मियों की मेला ड्यूटी लगी थी। एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि शेष पुलिस कर्मी 20 मार्च तक लौटेंगे। पुलिस स्टाफ की कमी से जिले के आठ थानों में से पांच में एक-एक ही दरोगा रह गए थे। यहां तक कि टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्थित महत्वपूर्ण चल्थी पुलिस चौकी भी बगैर प्रभारी के थी। अलबत्ता अब यहां विनोद जोशी ने दोबारा काम संभाल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed