फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The Lohaghat Sangharsh Samiti's protest for water continued for the second day

Champawat News: पानी के लिए लोहाघाट संघर्ष समिति का धरना दूसरे दिन भी जारी

Fri, 02 May 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 02 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The Lohaghat Sangharsh Samiti's protest for water continued for the second day
 लोहाघाट एसडीएम परिसर में धरना प्रदर्शन करते लोग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग के लिए क्षेत्र के लोग दूसरे दिन शुक्रवार को भी धरने पर बैठे। उन्होंने शासन-प्रशासन से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण और नगर में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। इस दौरान कोलीढेक की महिलाओं सहित कई लोगों ने धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम परिसर में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बैनर तले नगर और आसपास के क्षेत्र के लोग पर्याप्त पानी की मांग के लिए धरने पर बैठे और नारेबाजी की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा कि नगर में पानी की समस्या के निदान के लिए उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया है। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि सरकार ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की बात तो कही है लेकिन इसकी प्रगति के बारे में कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू करे और योजना के पूरा होने तक पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाए। प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि मांग पूरी होने धरना जारी रहेगा। वहां मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, शैलेंद्र राय, अनंत साह, राजकिशोर साह, दीपक साह, रनजीत सिंह अधिकारी, लोकेश पांडेय, अजय गोरखा, प्रधान प्रशासक कोलीढेक सबर जान, रमेश बिष्ट, उमा ढेक, ललित मोहन राय, विद्या सागर पांडेय, रोहित खान, उषा अधिकारी, रेखा टम्टा, प्रधान डुंगरा बोहरा महेंद्र सिंह बोहरा, हेमंत कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लोहाघाट नगर में गर्मी में पानी की समस्या विकराल हो जाती है। लोगों के लिए गर्मी में घरों के लिए पानी की आपूर्ति करना बड़ी चुनौती होता है। इसका स्थायी समाधान निकालने की जरूरत है। - विपिन गोरखा, अध्यक्ष लोहाघाट विकास संघर्ष समिति
कोट
पानी का मोल कितना अनमोल है, यह लोहाघाट नगर के लोगों को पता है। गर्मी में हालात बहुत खराब रहते हैं। पानी के लिए दिन-रात संघर्ष करना पड़ता है। कई बार वैकल्पिक व्यवस्था भी काम नहीं आती है। - गणेश पुनेठा, स्थानीय

कोट
नगर में पानी की समस्या लोगों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। पानी के लिए संघर्ष करना नगर के लोगों के लिए लंबे समय से नियति सा बन गया है। उम्रदराज लोग भी पानी के लिए संघर्ष करने के लिए मजबूर हैं। - डीडी पांडेय, स्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed