फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The letter arrived

प्रवेश पत्र नहीं पहुंचे

Sun, 05 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)। Updated Sun, 05 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
The letter arrived
जीआईसी पाटी में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
नवोदय की प्रवेश परीक्षा देने आए करीब 12 अभ्यर्थियों को निराश लौटना पड़ा। लापरवाही के चलते अभ्यर्थियों के प्रवेश फार्म जमा न होने से इन छात्रों को परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिल सका।
विज्ञापन


रविवार को जीआईसी के परीक्षा केंद्र में प्राथमिक विद्यालय पूनाकोट के सात बच्चे जब प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे, तो उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। बताया गया कि उनके परीक्षा फार्म ही नहीं पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय बटुलिया के बच्चों का प्रवेश फार्म जमा नहीं हो पाया। इसके चलते करीब 20 किलोमीटर दूर से आए बच्चों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी ने बताया कि बच्चों के फार्म जमा न होने से परीक्षा से वंचित होना पड़ा। इस प्रकरण की जांच की जाएगी कि किस कारण से फार्म जमा नहीं हुए। बीईओ ने कहा कि फार्म तीन प्रकिया से अभिभावक, सीआरसी समन्वयक तथा स्कूल के शिक्षकों द्वारा जमा किए जाते हैं। प्राथमिक विद्यालय पूनाकोट के नवनियुक्त प्रधानाचार्य धौनी ने बताया कि पिछले महीने ही यहां नियुक्ति होने के कारण इस संदर्भ मे मुझे कुछ भी पता नहीं है। फार्म जमा न होने के कारण परीक्षा से वंचित होने वाले बच्चों में आदर्श कुमार, अमित कुमार, सौरभ कुमार, ललित कुमार, हिमांशु कुमार, अनीता, मीनाक्षी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवोदय प्रवेश परीक्षा में गैर हाजिर रहे 174 अभ्यर्थी
राजीव नवोदय विद्यालय की छठीं कक्षा के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में 174 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। मुख्य शिक्षाधिकारी दिलेर सिंह राजपूत ने बताया कि चार परीक्षा केंद्रों में 1097 अभ्यर्थियों में से 923 ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। चंपावत जीआईसी केंद्र में 227 अभ्यर्थियों में से 211, पाटी जीआईसी केंद्र में 493 में से 396, बाराकोट जीआईसी में 194 में से 157 और लोहाघाट जीआईसी में 183 अभ्यर्थियों में से 159 ने परीक्षा दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed