फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The injured girl was taken to the hospital 12 km away with the help of a doli.

Champawat News: घायल बालिका को डोली के सहारे 12 किमी दूर अस्पताल पहुंचाया

Thu, 18 Jul 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 18 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
The injured girl was taken to the hospital 12 km away with the help of a doli.
चंपावत के डोली से मुख्य मार्ग तक बालिका को लाते जैतोली के ग्रामीण। संवाद
चंपावत। ग्राम पंचायत जयगांव जैतोली के ग्रामीणों ने सड़क बंद होने के कारण एक बीमार बालिका को चार किमी की खड़ी चढ़ाई होते हुए मुख्य मार्ग तक डोली से पहुंचाया। यहां से उसे 108 एंबुलेंस की मदद से आठ किमी दूर जिला अस्पताल इलाज के लिए लाए। सड़क बंद होने से बीमारों, गर्भवतियों को अस्पताल लाने के लिए डोली ही एकमात्र सहारा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नंदकुली निवासी कविता (20) पुत्री हरीश चंद्र जोशी अपने घर से नौ किमी दूर किस्कोट डेयरी में दूध पहुंचाने गई थी। वापस लौटते समय जैतोली में उसका पैर फिसल गया और वह गंभीर घायल हो गई। सूचना के बाद ग्रामीण घायल बालिका को प्लास्टिक की कुर्सी और लकड़ी की बल्ली से बनाई डोली से चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर करीब एक घंटे तक पैदल चलकर मुख्य सड़क तक लाए। इसके बाद 108 वाहन से अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से ग्रामीणों को इलाज के लिए 12 किमी की दौड़ लगानी पड़ी। ग्रामीण जयदत्त जोशी, माधवानंद जोशी, खीमानंद जोशी, प्रेम बल्लभ, बलदेव जोशी, डिगर देव जोशी ने बताया कि बीते 14 दिनों से जयगांव जैतोली सड़क बंद होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग खुला होता तो परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। प्रशासन से लगातार सड़क खोलने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed