फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The increasing dispute between the temple committee and Baba regarding Dharamshala

मंदिर समिति और बाबा के बीच धर्मशाला को लेकर बढ़ता जा रहा विवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The increasing dispute between the temple committee and Baba regarding Dharamshala
लोहाघाट में धर्मशाला को लेकर चल रहे विवाद के बाद मंदिर परिसर में तैनात पुलिस बल। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर मंदिर में धर्मशाला को लेकर मंदिर समिति और स्वामी मोहनानंद के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने दोनों पक्षों को न्यायालय का फैसला न आने तक एक दूसरे के मामले में हस्तक्षेप न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंदिर समिति को जब पता चला कि स्वामी मोहनानंद के साथ साधु संतों ने नवनिर्मित भवन पर डेरा डाला दिया तो उन्होंने इसकी सूचना डीएम और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मंदिर में पहुंच गया। ऋषेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता का कहना है कि स्वामी ने मंदिर के निर्माणाधीन धर्मशाला में घुसकर कब्जे का प्रयास कर डेरा डाल लिया था। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन

इधर स्वामी मोहनानंद का कहना है कि पिछले 13 वर्षों से वह आश्रम में रह रहे हैं। बाहर से साधु संत आए थे, जिनके रहने की उचित व्यवस्था न होने के कारण अपने गीता भवन में ठहराया था। एसडीएम अनिल गर्ब्याल का कहना है कि जब तक न्यायालय से कोई फैसला नहीं आता तब तक दोनों ही पक्षों को एक दूसरे के मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि धर्मशाला में ठहरे साधुओं से वार्ता कर उन्हें उनके स्थान में भेज दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। मंदिर के पुजारी देवेंद्र पुजारी का कहना है कि समिति और स्वामी के विवाद के चलते मंदिर की प्रतिष्ठा को काफी ठेस पहुंच रही है। विवाद के चलते श्रद्धालुओं ने मंदिर में आना कम कर दिया हैै। पुजारी ने कहा कि मंदिर में न साधु चाहिए न समिति चाहिए। इधर बाबा के शिष्य ऋषेश्वरानंद का आमरण अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed