{"_id":"391a7ad44948c5e386614259c433f909","slug":"the-gurdwara-shabad-kirtan-began-the-day-anchor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुरुद्वारे में हुए सबद-कीर्तन, दिनभर लगा लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारे में हुए सबद-कीर्तन, दिनभर लगा लंगर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ चंपावत
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में श्रीरीठा साहिब और टनकपुर में बैसाखी उल्लास के साथ मनाई । सिखों ने गुरुद्वारे में सबद कीर्तन कर अरदास की। गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दिनभर लंगर लगा।
श्रीरीठा साहिब गुरुद्वारे में दिल्ली, पंजाब तथा केन्या से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाने के बाद मत्था टेका तथा सरबद की भलाई के लिए अरदास की। जत्थेदार बाबा श्याम सिंह ने श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। बताया कि किस प्रकार गुरुनानक देव जी ने यहां आध्यात्मिक शक्ति के बल पर कड़ुवे रीठे में मिठास पैदा कर दी। मुख्य ग्रंथी लखविंदर सिंह ने अरदास की। केन्या से अवतार सिंह सोहल, रीतम सिंह ने भी भाग लिया।
टनकपुर में ज्ञानी प्रताप सिंह और ज्ञानी सरबजीत सिंह द्वारा अरदास लगवाई गई। आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह, सरदार मनमीत सिंह, सरदार परमजीत सिंह, जसवंत सिंह, बलवंत सिंह, बरियाम सिंह, जसपाल सिंह, त्रिलोक सिंह, हरभजन सिंह, गोलू ने सहयोग दिया। पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन रावत और राज्य आंदोलनकारी धर्मानंद पांडेय ने भी सिखों को बैसाखी की बधाई दी।