फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The ground slipped in Singda, the house hung in the air, the survivors narrowly

सिंगदा में जमीन खिसकी, हवा में लटका मकान, बाल-बाल बचे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
The ground slipped in Singda, the house hung in the air, the survivors narrowly
लोहाघाट (चंपावत)। बुधवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से बाराकोट ब्लॉक के सिंगदा गांव में एक मकान बुरी तरह खतरे की जद में आ गया। रात करीब 12 बजे मकान के नीचे की जमीन खिसक कर सड़क में जा गिरी और मकान हवा में लटक गया। इससे मकान में रहने वाले पांच लोग और 10 मवेशियों की जान आफत में आ गई। परिजनों की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों और मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। खतरे के मद्देनजर परिवार के लोग रात को दूसरी जगह शरण लेने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

सिंगदा निवासी जय भगवान सिंह सामंत का कहना है कि उनका मकान एनएच किनारे सड़क के पास है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान मकान में काफी दरारें आई थी। इसे लेकर अनेक बार बचाव के कदम उठाने का आग्रह किया गया। लेकिन कुछ नहीं हुआ। कमल सिंह, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, जोगा सिंह, दीपक लाल, कैलाश सिंह, मदन सिंह, जोगा राम आदि ने पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है। इस संबंध में एनएच खंड के ईई को फोन कर संपर्क किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed