{"_id":"313450e0449f5bd2daefd6b3f86fe6b2","slug":"the-grand-jubilee-agrasen-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के फैंसी ड्रेस और आकर्षक झांकियों के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि रोहिताश अग्रवाल ने कुरीतियों से बचने के साथ अग्रवाल समाज को अपनी संस्कृति के संरक्षण की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में अग्रवाल सभा के प्रदेश मंत्री पवन मित्तल की अध्यक्षता और अभिषेक गोयल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर किया। महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना के बाद स्थानीय अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने अग्रवाल सभा के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
छोटे बच्चों द्वारा पेश किए फैंसी ड्रेस ने दर्शकों का मन मोहा। दिल्ली से आए कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की। उत्तराखंड में आई आपदा पर प्रस्तुत नाटिका खासी सराही गई। इस दौरान नरसिंह दास, श्याम सुंदर, रामलखन, एसएन गोयल, देवीदयाल गर्ग, राधेश्याम गर्ग, रामदत्त आदि थे।
विज्ञापन