{"_id":"5ae20adf4f1c1b64098b69d0","slug":"the-funeral-took-place-in-a-gruesome-atmosphere-of-newly-married-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव विवाहिता का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव विवाहिता का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगनौला गांव में बुधवार को हुई बाइक दुर्घटना में जान गवां चुकी नव विवाहिता रेनु का गमगीन माहौल में बृहस्पतिवार को पंचेश्वर घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शादी के महज पांच दिन में ही बाइक दुर्घटना में रेनू की दर्दनाक मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं घायल पति को इलाज के बाद देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बुधवार को शादी के बाद चमदेवल निवासी धर्मेंद्र सिंह धौनी पहली बार अपनी पत्नी रेनु के साथ अपने ससुराल चौमेल खेती को बाइक से जा रहे थे। लोहाघाट से सात किमी दूर गंगनौला में विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों नव दंपति घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी वाहन से लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। मगर रेनु की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद रेनु के शव को हरखेड़ा में लाया गया। बृहस्पतिवार को बेहद गमगीन माहौल में पंचेश्वर घाट में रेनु की चिता को मुखाग्नि उसके चचेरे ससुर खुशाल सिंह, राकेश सिंह, ईश्वर सिंह ने दी। इस दौरान आसपास के गांव के काफी लोग मौजूद थे। घटना के बाद से मृतका की मां बची देवी, पिता गोपाल सिंह, सास सरस्वती देवी, ससुर उमेद सिंह, पति धर्मेंद्र, देव देव सिंह गमजदा हैं।
विज्ञापन
आरोपी चालक जमानत पर रिहा
लोहाघाट। आरोपी बाइक चालक कमल जोशी निवासी लोहाघाट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। लोहाघाट के थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 308 व 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को आरोपी बाइक चालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।