{"_id":"56ec370b4f1c1b215b8b4639","slug":"the-fourth-color-in-the-holi-festival-lohaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में चौथा होली रंग महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में चौथा होली रंग महोत्सव शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
होली रंग महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से चौथा होली रंग महोत्सव शुरू हो गया है। नगरपंचायत अध्यक्ष लता वर्मा और विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बोहरा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया। पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर, ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने विभिन्न क्षेत्रों से आए होल्यारों का स्वागत करते हुए पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
नगर पंचायत और उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से आयोजित रंग महोत्सव की शुरुआत ‘गिरजा सुत गणपति विघ्न हरो, सब घर मंगल काज करो, लंबोदर गज बदन विनायक, भाल अरुण पर रंग पड़ो’ गीत से आयोजन समिति के होल्यारों ने की। महिला और पुरुष होली के गीतों में सरोबार थे। आयोजन समिति के होल्यारों ने ‘थाकुर थय्या थय्या होत वृंदावन में, वृंदावन में रास रचो है, मुरली बैन बाजे रसिया, होरी खेलें सदाशिव मतवाला’, ‘डमक डमक कर डमरू बाजे, गल मुंडन की है माला’ आदि होलियों का गायन किया। महिला होल्यारों में किरन पुनेठा, शांति वर्मा, हेमा जोशी, मीनू पुनेठा, किरन पंगरिया, सरोज बिष्ट, निर्मला अधिकारी, सुधा खर्कवाल शामिल थी। संचालन जीवन मेहता, जीवन गहतोड़ी, जगदीश जोशी ने किया।
विज्ञापन
पम्दा बाराकोट के नगेंद्र जोशी, बसंत जोशी, रमेश जोशी, गोपाल जोशी के नेतृत्व में आए होल्यारों ने ‘हरि आये मोर मुकुट धारी, गज की टेर सुनी भारी तथा कोमल सुंदर गात सखी दो बालक हैं, कठिन शंकर चाप कैसे तोडत है’ गीतों से होली की शुरुआत की। यहां की होली में 70 वर्षीय धर्मानंद जोशी, जगदीश जोशी, एनडी जोशी, पीबी जोशी, चरणदत्त जोशी, बंशीधर जोशी जैसे वयोवृद्ध होल्यार होली के गायन की शानदार प्रस्तुति कर युवाओं को प्रेरित कर रहे थे।
विज्ञापन
यहां के लोगों की वेदांती होली अपना अलग ही जलवा बिखेरती है। बसान चिल्कोट से आए होल्यारों ने ‘भर गये ताल तलेवा, भर गए सागर नीर, गंगा जमुना मिल रही बैनी मारो तीर’ तथा ‘बाजत मअुवा साज को ढप बाजे भई रे, माचल मोडो माचल कानद ही खायो रे’ गीत से होली की शुरुआती की। यहां से बड़ी संख्या में लोग रंग महोत्सव में शामिल हुए। जिनका नेतृत्व टीएस बोहरा, किशोर चिल्कोटी, महेंद्र बोहरा, पीएस बोहरा द्वारा किया जा रहा था। नसखोला खतेड़ा के होल्यारों ने पहलो प्रथम पडवा, जिनके हैं दश नाम तथा हरजी बाजत भब्य बैन बांसुरी, खेलत जगो राज होली की शानदार प्रस्तुति की। पं. पीतांबर जोशी, दीपक टम्टा, नवीन सक्टा, दीप जोशी के नेतृत्व में आए हर उम्र के कलाकारों द्वारा अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया जा रहा था। आयोजन समिति की ओर से भूपाल मेहता, पीएस मेहता, भगीरथ भट्ट, डीडी पांडेय, भैरव राय, मुकेश साह, गोविंद बोहरा, आनंद पुजारी, हरीश मेहता, दीपक सुतेडी, प्रकाश राय, विपिन वर्मा, अर्जुन ढेक, गोविंद वर्मा, दीप जोशी, संजय फर्याल आदि ने सभी का स्वागत किया।
विद्यासागर जोशी बने आकर्षण का केंद्र
होली रंग महोत्सव में पम्दा के होल्यारों के साथ आए 12 वर्षीय विद्यासागर जोशी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। आठवीं कक्षा के छात्र विद्या को होली का ढोल बजाने में महारथ हासिल है। वह जिस सुर ताल में ढोल बजा रहा था, उससे होल्यारों के कदम और थिरकते जा रहे थे।