{"_id":"69e511a0fa4a7ee30b029b0c","slug":"the-forests-of-dobabhagu-gallagaon-tadag-nigaligad-and-khali-are-in-the-grip-of-a-massive-fire-champawat-news-c-229-1-shld1019-138182-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भीषण आग की चपेट में डोबाभागू, गल्लागांव, तड़ाग, निगालीगाड़ और खाली के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भीषण आग की चपेट में डोबाभागू, गल्लागांव, तड़ाग, निगालीगाड़ और खाली के जंगल
Sun, 19 Apr 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट ब्लाॅक में तड़ाग के जंगल में भड़की भीषण आग। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के डोबाभागू, गल्लागांव, तड़ाग, निगालीगाड़, खाली आदि जंगलों में भीषण आग भड़क रही है। आग की चपेट में आकर रात-दिन जंगल धू-धू कर जल रहे हैं।
तेज हवाओं के साथ चीड़ के जंगल में आग तेजी से फैल रही है जिससे वन्यजीवों और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन से जंगल में आग लगी हुई है। भीषण आग के चलते पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार में ढक गया है। धुएं और धुंध से लोगों की आंखों में दर्द, बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कतें होने लगी हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि आग अभी भी काबू में नहीं आई है और लगातार बढ़ रही है। फायर ब्रिगेड और वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं लेकिन ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाका और तेज हवाएं राहत कार्य में बाधा डाल रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से आग पर तुरंत काबू पाने के लिए अतिरिक्त बल और संसाधन भेजने की मांग की है।