फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The forest of Banigaon has been burning for two days

Champawat News: दो दिनों से धधक रहा है बनीगांव का जंगल

Sat, 18 May 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 18 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
The forest of Banigaon has been burning for two days
लोहाघाट बनीगांव के जंगल में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: दमकल विभाग
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप बनीगांव का जंगल दो दिनों से जल रहा है। जंगल में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। जंगल में लगी भीषण आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। इधर जंगल में आग लगने से आस पास के क्षेत्र में चारों ओर धुआं ही धुआं फैला हुआ है जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह अराजक तत्वों ने बनीगांव के जंगलों में आग लगा दी। तेज हवा के चलते आग ने पूरे जंगल को अपने आगोश में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि दमकल कर्मियों और वन कर्मियों के पसीने छूट गए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बृहस्पतिवार रात भर और शुक्रवार को भी जंगल में आग की लपटें उठती रहीं। आग से उतीश, चीड़, देवदार, बुरांश, बांज, फल्यांठ आदि प्रजातियों के पौधों के साथ जड़ी बूटियों के पौधे जल कर राख हो गए। जंगल में लगी आग पर काबू न होने पर पर्यावरण प्रेमियों ने गहरी चिंता जताई है। रेंजर दीपक जोशी ने बताया कि जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों की खोजबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


फिर छाने लगी वातावरण में धुंध

पिथौरागढ़। बारिश होने से चार दिन तक राहत मिलने के बाद एक बार फिर पंचायती वनों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बृहस्पतिवार की रात जिला मुख्यालय के निकटवर्ती किरीगांव के जंगलों में आग लग गई। देर रात तक जंगल सुलगता रहा। आग लगने के कारण वातावरण में धुंध फैल गई है। अब तक जिले में आग लगने की 111 घटनाएं हो चुकी हैं। शुक्रवार की सुबह मौसम सामान्य रहा। सुबह के समय दृश्यता ठीक रही। दोपहर बाद वातावरण में धुंध छा गई। धुंध के कारण पहाड़ियां फिर नजरों से ओझल हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं में केवल एक जंगल की आग का उल्लेख
हल्द्वानी। वन महकमे ने शुक्रवार को जंगल की आग को लेकर बुलेटिन जारी किया है, उसमें बीते 24 घंटे में कुमाऊं में जंगल की आग की केवल एक घटना का जिक्र है जबकि कुमाऊं में अल्मोड़ा, चंपावत जनपद के अलावा नैनीताल जिले में दो जगहों पर आग की घटना हुई है। वन विभाग के बुलेटिन के अनुसार अभी तक कुमाऊं में 577 जंगल की आग की घटना हो चुकी है, इसमें 817 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।



इन प्रभागों में सर्वाधिक घटनाएं
हल्द्वानी। कुमाऊं के जंगल धधक रहे हैं। अल्मोड़ा वन प्रभाग में 76, सिविल सोयम अल्मोड़ा वन प्रभाग में 51 घटना हुई। इन दोनों प्रभागों में ही जंगल की आग से 239 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान हुआ है। इसके अलावा पिथौरागढ़ वन प्रभाग में 115, चंपावत वन प्रभाग में 69 और तराई पूर्वी में 94 और नैनीताल वन प्रभाग में 29, रामनगर वन प्रभाग में 38 वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं। इनमें वन संपदा को क्षति हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed