फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The forest near Pati's populated areas blazed

Champawat News: पाटी के आबादी वाले क्षेत्रों के पास का जंगल धधका

Sat, 10 Jun 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 10 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
The forest near Pati's populated areas blazed
 पाटी के छिनकाछीना के जंगल में  आग लगने के बाद उठी लपटे। संवाद
पाटी (चंपावत)। भीषण गर्मी से बढ़ रही तपिश की मार जंगलों पर भी पड़ रही है। शुक्रवार रात को पाटी के आबादी वाले क्षेत्रों से कुछ दूर के जंगल आग से धधक गए। इससे करीब आधा हेक्टेयर चीड़ के जंगल को नुकसान पहुंचा है। आग पाटी थाने और स्टेशन के पास तक पहुंच गई। वन विभाग और स्थानीय लोगों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

पाटी ब्लॉक मुख्यालय के पास छिलकाछीना क्षेत्र के चीड़ के जंगल में शुक्रवार की रात को अचानक भीषण आग लग गई। वन विभाग, पुलिस और आसपास के लोगों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे आग को आबादी वाले इलाके के पास पहुंचने से रोका जा सका लेकिन भीषण आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुंध छाई रही। रेंजर एचएस टोलिया ने बताया कि आग से छिनकाछीना के करीब आधा हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन

बाक्स
दावाग्नि की अब तक हो चुकीं 20 घटनाएं
चंपावत। चंपावत जिले में इस बार जंगल में आग लगने की घटनाओं में कमी आई है। पाटी के छिनकाछीना में लगी आग इस दावाग्नि अवधि की 20वीं घटना है। डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि 15 फरवरी से शुरू दावाग्नि काल में अब तक 20 घटनाएं हुई हैं जिसमें करीब 12 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। वहीं वर्ष 2022 में आग की 80 घटनाओं में 52.25 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed