फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The focus of the festival will be singing floats and Moda

महोत्सव का मुख्य केंद्र झांकियां और झोड़ा गायन होगा 

Sun, 26 Jun 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 26 Jun 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
The focus of the festival will be singing floats and Moda
महोत्सव का मुख्य केंद्र झांकियां और झोड़ा गायन होगा  - फोटो : अमर उजाला

15 जुलाई से शुरू होकर पांच दिनों तक चलने वाले देवीधार महोत्सव में झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। कुमाऊंनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए महोत्सव के दौरान 17 जुलाई को झोड़ा गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न गांवों की महिलाएं हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


देवीधार के भगवती मंदिर प्रांगण में सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह देउपा की अध्यक्षता और मेला समिति के सचिव प्रकाश राय के  संचालन में रविवार को हुई बैठक में महोत्सव को भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि इस बार मां भगवती की झांकी में हनुमान जी की झांकी भी शामिल की जाएगी।
विज्ञापन


मेला समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि 17 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत भी महोत्सव में हिस्सा लेंगे। 19 जुलाई को मेले का मुख्य आकर्षण तीन गांवों से निकालने वाली मां भगवती की रथ यात्राएं निकाली जाएगी। इसी के साथ महोत्सव का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा  15 जुलाई से शुरू होने वाले महोत्सव में 16 जुलाई से शैक्षिक मेला होगा। बैठक  में संरक्षक पीएस मेहता, नाथूराम राय, शैलेंद्र राय, बलदेव राय, गंगा दत्त  राय, दिवान सिंह पुजारी, प्रमोद पुजारी, नारायण सिंह पुजारी, आंनद राय, शिवराज सिंह, ईश्वरी दत्त राय, पंकज मेहता, विमल मेहता, नाथ सिंह, जीवन  राय, कैलाश राम, पूरन सिंह मेहता, खुशाल सिंह, शंकर दत्त राय, अर्जुन  छतोला, नीरज राय, शुभम राय, भूपेश राय, मोहन सिंह, माधवानंद राय, गिरीश  राय, राकेश सिंह सहित रायनगर चौड़ी, डैंसली, कलीगांव आदि गांवों के लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed