{"_id":"65c50e99527798518b08a11d","slug":"the-first-womens-nursery-of-the-district-will-be-built-in-khetar-ukheda-champawat-news-c-229-1-shld1026-105275-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खेतार उखेड़ा में बनेगी जिले की पहली महिला नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खेतार उखेड़ा में बनेगी जिले की पहली महिला नर्सरी
Thu, 08 Feb 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के खेतार उखेड़ा ग्राम पंचायत में महिला नर्सरी का निर्माण शुरू हो गया है। संवा
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के खेतार उखेड़ा ग्राम पंचायत में वन विभाग की ओर से जिले की पहली महिला नर्सरी खोली जाएगी। इससे महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ आय बढ़ाने के साधन उपलब्ध हो सकेंगे। वन विभाग की ओर से नर्सरी निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही नर्सरी के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
वन विभाग की ओर से राज्य सेक्टर योजना के तहत जिले के खेतार उखेड़ा ग्राम पंचायत में 2.68 लाख रुपये से महिला नर्सरी खोलने का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से यह योजना चलाई जा रही है। इसके तहत महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में वन विभाग को भी मदद मिलेगी। विभाग की ओर से नर्सरी में सभी पौध, उपकरण आदि लगाकर नर्सरी महिला स्वयं सहायता समूह को दी जाएगी। इसके स्वयं महिलाएं इसका संचालन करेंगी। संवाद
-- --
बाक्स
शुरुआत में 20 महिलाओं को मिलेगा रोजागार
चंपावत। महिला नर्सरी की शुरुआत में 20 महिलाओं को रोजगार से जोडऩे का कार्य किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। महिला नर्सरी के खुलने से वन विभाग को हरेला पर्व सहित अन्य किसी भी कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को बचाने के लिए पौध खरीदने में भी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
कोट
वन विभाग की ओर से पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा रेंज में 2.68 लाख रुपये से जिले की पहली महिला नर्सरी का निर्णाण किया जा रहा है। जल्द ही महिला समूहों की ओर से नर्सरी का संचालन किया जाएगा।
हिमालय सिंह टोलिया, वन क्षेत्राधिकारी, भिंगराड़ा, चंपावत।