फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The first traffic on the first day of the new traffic

नयी यातायात व्यवस्था की पहले दिन ही हवा निकली 

Wed, 15 Nov 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 15 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
The first traffic on the first day of the new traffic
लोहाघाट के स्टेशन बाजार में लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
 नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा बनाई गई नयी यातायात व्यवस्था की पहले ही दिन हवा निकल गई। बुधवार को स्टेशन बाजार में आड़े तिरछे खड़े ववाहनों की भरमार रही। जिससे समय समय पर जाम भी लगता रहा।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर को हुई बैठक में 15 नवंबर से शहर में नयी यातायात व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया गया था। इसके अंतर्गत एसडीएम कार्यालय चौराहे से मीना बाजार तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चौपहिया वाहनों के लिए नो पार्किंग जोन, यहां  दुपहिया वाहन को एक दिन दायीं तथा दूसरे दिन बायीं तरफ खड़े करने, रोडवेज स्टेशन से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चौपहिया वाहनों के लिए नो पार्किंग जोन घोषित किया गया था। इसके अलावा मालवाहक वाहनों के लिए नगर के 6 स्थानों पर जगह का चयन किया गया था। गांधी चौक में सुबह नौ बजे से चार बजे तक चौपहिया वाहनों को खड़े करने पर प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया था। 
विज्ञापन


लेकिन बुधवार को इन पुलिस और प्रशासन के इन निर्णयों पर कोई अमल नहीं किया गया। लोगों ने मनमाने ढंग से वाहनों जगह-जगह खड़ा किया गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल का कहना है कि बैठक में लिए गए निर्णयों को प्रभावी रूप देने के लिए एसडीएम कार्यालय से अभी सूचना नहीं आ पाई है। अलबत्ता बृहस्पतिवार से मीना बाजार और स्टेशन बाजार में यातायात व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed