{"_id":"5a846f734f1c1b3c718b4d0c","slug":"the-first-team-of-tourists-jungle-safaris","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों के पहले दल ने की जंगल सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों के पहले दल ने की जंगल सफारी
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर से नंधौर वन्यजीव अभ्यारण में जंगल सफारी के लिए प्रवेश करता पर्यटकों का दल।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी के लिए पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। अभयारण्य के टनकपुर द्वार के उद्घाटन के ठीक एक माह बाद मंगलवार को पर्यटकों के पहले दल ने जंगल सफारी का आनंद लुत्फ उठाया। कांकड, हिरन, मोर और विभिन्न प्रजाति के पक्षियों को देख पर्यटकों का यह दल खासा गदगद हुआ। उन्होंने अभयारण्य में टनकपुर से जंगल सफारी को बेहतरीन बताते हुए दोबारा आने की इच्छा जताई है।
नंधौर अभयारण्य में टनकपुर से जंगल सफारी का शुभारंभ 13 जनवरी को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया था, लेकिन व्यवस्थाएं न होने से अब तक जंगल सफारी के लिए पर्यटकों का आना शुरू नहीं हुआ था। विभाग द्वारा व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। अभयारण्य के उद्घाटन के ठीक एक माह बाद मंगलवार को काशीपुर के पर्यटकों का पहला दल यहां जंगल सफारी के लिए पहुंचा। पर्यटकों के इस दल को प्रवेश द्वार पर गर्मजोशी से स्वागत कर जंगल सफारी के लिए रवाना किया गया। गाइड सौरभ कलखुड़िया के नेतृत्व में जंगल सफारी पर गए पर्यटकों के दल को अभयारण्य में कांकड़, हिरन, मोर और विभिन्न प्रजातियों के पक्षी दिखाई दिए। दल में शामिल काशीपुर के फरहान अंसारी, रुखसार अहमद, आसिफ और जफर अली जंगल सफारी से बेहद खुश थे। उन्होंने कहा कि वे दोबारा और जंगल सफारी के लिए आएंगे।
विधिवत शुल्क वसूल कर कराया प्रवेश
जंगल सफारी के लिए आए पर्यटकों से अभयारण्य में प्रवेश के लिए सौ रुपये प्रति पर्यटक एवं ढाई सौ रुपये जिप्सी का शुल्क वसूला गया, जबकि जिप्सी का किराया और गाइड की फीस पर्यटकों ने अलग से दी।