फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The first block health unit of Champawat district will be built in Barakot.

Champawat News: बाराकोट में बनेगी चंपावत जिले की पहली ब्लाक हेल्थ यूनिट

Tue, 19 Sep 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 19 Sep 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
The first block health unit of Champawat district will be built in Barakot.
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में चंपावत जिले की पहली ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनेगी। जिसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से 50 लाख रुपये लागत से भवन बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। हेल्थ यूनिट बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी तमाम सुविधाएं मिलने लगेंगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि ब्लाक हेल्थ यूनिट में मरीजों की वह सभी जांचें हो सकेंगी।
विज्ञापन

डॉ. मंजीत ने बताया कि भारत सरकार की ओर से स्थापित की जाने वाली ब्लाॅक हेल्थ यूनिट के तहत ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं। इससे ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक हेल्थ यूनिट खोली जा रही है। यह यूनिट चालू होने के बाद बाराकोट क्षेत्र की करीब 25 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस यूनिट में कैंसर, डेंगू, एचआईवी, मलेरिया, टीबी आदि 300 प्रकार की गंभीर बीमारियों की जांचें हो सकेंगी।
विज्ञापन

फोटो 11 एलएचजी 01 पी
बाराकोट में 50 लाख रुपये लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसके संचालन की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पाटी में भी ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.
केके अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंपावत।
कोट
बाराकोट में निर्माणाधीन ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट में 50 लाख रुपये से चार कमरे, एक हॉल, तीन शौचालय जिसमें महिला, पुरुष और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जा रहे हैं। एक साल के भीतर भवन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
शमशाद खान, सहायक अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed