फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The famous Ladidhur Festival of Barakot begins

Champawat News: बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव हुआ शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
The famous Ladidhur Festival of Barakot begins
बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के प्रसिद्ध छह दिनी लड़ीधूरा महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने लड़ीधूरा मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता पर रामलीला मंच बाराकोट में पुरोहित सतीश चंद्र पांडेय और पंडित कैलाश चौबै ने विधिवत पूजा अर्चना संपन्न कराई। महिलाओं ने चार किलोमीटर दूर लड़ीधूरा मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। इसमें बाराकोट, पम्दा, काकड़, फरतोला, खोलासुनार सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्य मेला सात अक्तूबर को होगा। इसमें बाराकोट और काकड़ से देवी रथ यात्रा निकलेगी। वहां पर ब्लाक प्रमुख सीमा आर्या, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, सम्राट विश्वकर्मा, सरस्वती देवी, रीता टम्टा, जगदीश सिंह अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed