फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The encroachment in Deodar Bunny was demolished

Champawat News: देवदार बनी में हुए अतिक्रमण को ढहाया गया

Tue, 17 Jun 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 17 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The encroachment in Deodar Bunny was demolished
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका क्षेत्र लोहाघाट में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन की टीम ने डाक बंगला रोड और मीट मंडी क्षेत्र में किए गए दो अवैध अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

एसडीएम नीतू डांगर के निर्देश पर राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया कि डाक बंगला रोड के पास देवदार बनी में अवैध रूप से गोशाला और मीट मंडी में अवैध झोपड़ी बनाई गई थी जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में अतिक्रमणकारियों को स्वयं अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन अतिक्रमणकारियों ने इसका पालन नहीं किया।
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि नगर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और इसे पूरी तरह हटाया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार जगदीश नेगी, राजस्व निरीक्षक महेंद्र चौड़िया, एसआई हरीश प्रसाद, कुंदन बोहरा, प्रमोद, सुमित गड़कोटी सहित राजस्व विभाग और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed