फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The elephant created a ruckus in tanakpur

Champawat News: उचौलीगोठ में सोलर फेंसिंग टूटी...हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की गेहूं की फसल रौंदी

Tue, 07 Jan 2025 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर/चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर/चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 07 Jan 2025 05:00 PM IST
सार

शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ में सोलर फेंसिंग का कुछ हिस्सा टूटते ही हाथियों का उत्पात बढ़ गया है। सोमवार देर रात हाथी के गांव में घुसते ही जाग हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथी को जंगल की ओर भगाया। 

विज्ञापन
The elephant created a ruckus in tanakpur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

टनकपुर के शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ में सोलर फेंसिंग का कुछ हिस्सा टूटते ही हाथियों का उत्पात बढ़ गया है। सोमवार देर रात हाथी के गांव में घुसते ही जाग हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथी को जंगल की ओर भगाया। तब तक हाथी किसानों की गेहूं की फसल को रौंद चुका था।

विज्ञापन

रविवार रात को भी एक ग्रामीण के शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से सोलर फेंसिंग मरम्मत कराने की मांग की है। समाजसेवी गणेश महर ने बताया कि गांव में रामलीला मैदान के सोलर फेंसिंग का कुछ हिस्सा टूटा है। इससे दो दिनों से हाथी गांव में घुस रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। हाथी ने पान सिंह के शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया और पान सिंह महर, मुन्ना कनवाल के गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। इस मामले में शारदा रेंज के अधिकारियों को अवगत कराया गया। सोलर फेंसिंग की मरम्मत के लिए हल्द्वानी से टीम आने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने हाथी के उत्पात से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

दोगाड़ी रेंज में ग्रामीणों को किया सतर्क
दोगाड़ी रेंज में भी हाथी हाथियों का झुंड आ रहा है। इससे जंगल में अधिक अंदर जाने पर हाथियों के हमलावर होने की आशंका है। दोगाड़ी वन रेंजर रमेश जोशी ने बताया कि दो दिनों से जंगल में कलोरियां से खुरपाताल के बीच हाथी झुंड का विचरण हो रहा है। इससे जंगल के अधिक अंदर जाने पर वन्य जीव मानव संघर्ष की आशंका को देखते हुए जंगल के अंदर आए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed