{"_id":"5919fa414f1c1bfc71f22839","slug":"the-elderly-wounded-by-the-bear-working-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रहे वृद्ध को भालू ने घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रहे वृद्ध को भालू ने घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
Updated Tue, 16 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
घायल त्रिलोक सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के दुर्गम ककनई गांव में खेत में काम कर रहे एक वृद्ध किसान पर भालू ने अचानक हमला कर उसे बुरी तरह घायल किया है। किसान ने भी हिम्मत नहीं हारी और भालू से मुकाबला कर खुद ही जान बचाई। उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
ग्राम ककनई निवासी त्रिलोक सिंह (65) पुत्र स्व. राम सिंह रविवार सुबह 10 बजे अपने खेत में काम कर रहा था कि अचानक पीछे से आए भालू ने उस पर हमला कर दिया। त्रिलोक सिंह ने बताया कि भालू के हमला करने पर पहले तो वह कुछ समझ नहीं पाया, लेकिन बाद में अपने आप को संभालते हुए उसने दरांती पकड़ कर भालू पर वार करने की कोशिश की तो वह भाग गया। हमले में भालू किसान की जांघ का मांस नोंच ले गया। शोर मचाने पर गांव के लोग फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल किसान को निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों के मुताबिक भालू के हमले की वन विभाग को लिखित सूचना दे दी गई है।