{"_id":"6967fa5d40e7b3c7400a88b6","slug":"the-dm-listened-to-the-problems-by-setting-up-a-chaupal-in-helagoth-champawat-news-c-229-1-cpt1004-134233-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हेलागोठ में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हेलागोठ में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनीं समस्याएं
Thu, 15 Jan 2026 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
चंपावत/बनबसा। डीएम मनीष कुमार ने बनबसा नगर पंचायत के राजस्व ग्राम हेलागोठ में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई समस्याओं का समाधान करने के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में गोशाला, शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सड़क, बिजली से संबंधित समस्याएं उठाईं। डीएम ने कहा कि पात्र ग्रामीणों के लिए प्राथमिकता के आधार पर शौचालय, गोशाला आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कुछ ग्रामीणों ने गांव में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने, भू-कटाव सहित अनेक समस्याएं रखीं। डीएम ने इनके निस्तारण की कार्यवाही के निर्देश दिए। वहां विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, ग्राम प्रधान प्रमिला ज्याल, एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी, बीडीओ चंपावत अशोक अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन