फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The district's first electric gas-based crematorium will be built at a cost of Rs 1.56 crore.

Champawat News: 1.56 करोड़ से बनेगा जिले का पहला विद्युत गैस आधारित शवदाह गृह

Wed, 01 Oct 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 01 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The district's first electric gas-based crematorium will be built at a cost of Rs 1.56 crore.
मृदुल पांडेय
विज्ञापन


चंपावत। डिप्टेश्वर घाट में 1.56 करोड़ रुपये की लागत से जिले के पहले विद्युत और गैस आधारित शवदाह गृह बनाने की कवायद की जा रही है। इससे लकड़ी की खपत कम होने के साथ ही बारिश के मौसम में लोगों के लिए शवदाह करना आसान होगा।
नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि डिप्टेश्वर घाट स्थित शवदाह गृह में मुख्यालय सहित कई ग्रामीण इलाकों के लोग दाह संस्कार के लिए आते हैं लेकिन यहां बरसात के दिनों में दाह संस्कार करने में दिक्कतें आती हैं। लकड़ियां भीगने के कारण उपयोग करना आसान नहीं होता है। इसके अलावा ग्रामीणों को लकड़ी न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए नगर पालिका की ओर से शवदाह गृह को विद्युत और गैस आधारित शवदाह गृह के रूप में तैयार किया जाएगा। इससे विद्युत और गैस आधारित भट्ठियों को तैयार किया जाएगा। इससे जरूरतों के अनुरूप और बरसात के दिनों दाह संस्कार करने में सुविधा होगी। इससे पर्यावरण प्रदूषण कम होने के साथ ही लकड़ी की खपत कम होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी सुविधा होगा। करीब आठ से 10 महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

सीएम की विधानसभा में जिले के पहले विद्युत और गैस आधारित शवदाह गृह को स्थापित करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरु होंगे। - प्रेमा पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed