फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The condition of injured Geeta Devi of Uchouligoth improves.

Champawat News: ऊचौलीगोठ की जख्मी गीता देवी की हालत में सुधार

Wed, 27 Dec 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 27 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
The condition of injured Geeta Devi of Uchouligoth improves.
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में बाघ के हमले में जख्मी टनकपुर की गीता देवी का उपचार करते
टनकपुर (चंपावत)। मंगलवार को बाघ के हमले में बुरी तरह घायल हुई ऊचौलीगोठ गांव की महिला की हालत में सुधार हो रहा है। जख्मी महिला का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन का कहना है कि हमलावर बाघ वाले बूम रेंज के पूर्णागिरि क्षेत्र के जंगल में चार कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे और गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्णागिरि क्षेत्र के जंगल में घास (चारा पत्ती) लेने गई महिला गीता देवी (35) बाघ के हमले में बुरी तरह घायल हो गई थी। टनकपुर अस्पताल में इलाज के बाद जख्मी महिला को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। अस्पताल गए वन दरोगा भरत सिंह नेगी ने बताया कि हल्द्वानी में इलाज के बाद गीता देवी की हालत में सुधार हुआ है। वन विभाग ने पूर्णागिरि मार्ग और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की सलाह दी है। वन विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed