फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The condition of an old man who was cutting fodder deteriorated and he died on a tree.

Champawat News: चारा काट रहे वृद्ध की हालत बिगड़ी, पेड़ पर दम तोड़ा

Tue, 23 Jan 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 23 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
The condition of an old man who was cutting fodder deteriorated and he died on a tree.
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे स्टेशन परिसर में लगे पाकड़ के पेड़ पर चारा काटने के लिए चढ़े वृद्ध की तबीयत अचानक खराब हो गई और उनकी पेड़ पर ही मौत हो गई। काफी देर तक वृद्ध जब नीचे नहीं उतरा तो सूचना पर पहुंची जीआरपी ने पड़ताल की। जीआरपी ने वृद्ध को किसी तरह नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पुराने रनिंग रूम के पास वार्ड संख्या तीन, आईटीआई के पास निवासी प्रेम लाल (60) पुत्र रंगी लाल पाकड़ के पेड़ पर चढ़कर मवेशियों के लिए चारा काट रहा था। बताया गया कि इस बीच पेड़ पर ही अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह वहीं बेहोश हो गए। काफी देर तक वृद्ध जब नीचे नहीं उतरा तो लोगों ने इस बात की सूचना जीआरपी को दी।
विज्ञापन

मौके पर लोगों की भी भीड़ जुट गई। जीआरपी के हेड कांस्टेबल कैलाश नाथ और कांस्टेबल नसीब खान ने बमुश्किल वृद्ध को पेड़ से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। राजकीय चिकित्सालय में डॉ. आफताब अंसारी ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर वृद्ध की पत्नी गुड्डी देवी और अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।। बताया गया कि जीआरपी काठगोदाम से एडिशनल एसआई भुवन आर्य के आने पर पंचनामा की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed