{"_id":"6a1dbd401d923dd4dd042ef4","slug":"the-company-has-withdrawn-its-support-and-will-not-provide-flight-services-for-five-days-champawat-news-c-230-1-alm1001-142500-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कंपनी ने पीछे खींचे हाथ, पांच दिन उड़ान सेवा का नहीं मिलेगा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कंपनी ने पीछे खींचे हाथ, पांच दिन उड़ान सेवा का नहीं मिलेगा साथ
Mon, 01 Jun 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी-दिल्ली रूट पर सप्ताह में दो अतिरिक्त दिन विमान उड़ाने की योजना पर ब्रेक लग गया है। अब सप्ताह में सिर्फ तीन दिन पूर्व की तरह ही यात्री उड़ान योजना के तहत विमान से सफर कर सकेंगे। सोमवार और शुक्रवार को कंपनी इस रूट पर विमान का संचालन नहीं करेगी। इसका बड़ा कारण शेष दो दिन के लिए बढ़े हुए किराये को भी माना जा रहा है।
नैनीसैनी-दिल्ली रूट पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को विमान का संचालन होता है। इस सेवा के लिए यात्रियों ने दिचलस्पी दिखाई और बुकिंग फुल होने से कंपनी को भी लाभ पहुंच रहा है। यात्रियों के दबाव और उनकी समस्याओं को देखते हुए विमान संचालन कंपनी एयर एविएशन ने सप्ताह में अतिरिक्त दो दिन सोमवार और शुक्रवार को विमान का संचालन करने का निर्णय लिया था। बाकायदा बुकिंग के लिए साइट भी खोली गई थी।
एक जून यानी सोमवार से यह सेवा शुरू होनी थी लेकिन शुरू होने से पहले की यह योजना दम तोड़ गई। कंपनी ने यह सेवा शुरू करने से हाथ पीछे खींच लिए हैं। कंपनी ने सप्ताह में अन्य दो दिन संचालित होने वाली विमान सेवा उड़ान योजना के दायरे से बाहर रखने का निर्णय लेते हुए किराया 12 हजार रुपये तय किया था। अन्य दिनों की अपेक्षा किराया पांच हजार रुपये अधिक होने से यात्रियों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। चर्चा है कि कंपनी को बुकिंग नहीं मिली तो उसे सप्ताह में पांच दिन विमान उड़ाने की योजना पर ब्रेक लगाना पड़ा है।
विज्ञापन
दिल्ली रूट पर सप्ताह में दो अतिरिक्त दिन विमान सेवा संचालित नहीं होगी। कंपनी ने पर्याप्त बुकिंग न मिलने से यह फैसला वापस ले लिया है। अन्य तीन दिन पूर्व की तरह सेवा संचालित होगी। - संदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर, नैनीसैनी