फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The commotion of the judicial police with friend in prison, jail

दोस्त के साथ पुलिस कर्मी ने न्यायिक बंदीगृह में किया हंगामा, जेल

Sun, 28 Aug 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 28 Aug 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
 पिथौरागढ़ थाने में तैनात लोहाघाट निवासी सिपाही ने अपने एक दोस्त के साथ न्यायिक बंदीगृह में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि सिपाही ने अपने साथी के साथ बंदीगृह में तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की। दोनों आरोपी नशे में थे। आरोपियों के खिलाफ लोहाघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


लोहाघाट थाने के मुताबिक शनिवार रात न्यायिक बंदीगृह में दो लोग आए। आरोप है कि इन्होंने ड्यूटी पर तैनात पांच सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट कर जबरन लॉकअप में घुसने और सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया। सुरक्षा कर्मियों ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। सूचना पर थानेदार मनोज रतूड़ी दल-बल के साथ बंदीगृह पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो पिथौरागढ़ में तैनात पुलिस कर्मी ने अपना नाम-पता गलत बताया।
विज्ञापन


एसओ रतूड़ी ने पिथौरागढ़ थाने में तस्दीक की तो पता चला कि आरोपी पुलिस कर्मी जिस नाम को बता रहा था, वह सिपाही पिथौरागढ़ में मौजूद था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी पुलिस कर्मी ने सही नाम पता बताया। थानेदार ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में थे। गार्ड कमांडर बिजेंद्र सिंह की ओर से तहरीर के आधार पर पिथौरागढ़ थाने में तैनात लोहाघाट निवासी सिपाही नीरज सिंह और डिग्री कॉलेज रोड निवासी संजय जोशी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 332, 353, 323 एवं 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि नीरज कुछ अन्य सिपाहियों के साथ पिथौरागढ़ के एक कैदी को लेकर देहरादून के मानसिक अस्पताल गया था। इस वक्त वह देहरादून में ही कैदी की सुरक्षा में तैनात था, लेकिन वह ड्यूटी कट कर अपने घर लोहाघाट पहुंच गया। इस मामले की जानकारी पिथौरागढ़ की पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed