फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The colors of the Holi will be spread in the agricultural hall of Dehradun

खेतीखान के होल्यार देहरादून में बिखेरेंगे खड़ी होली के रंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
The colors of the Holi will be spread in the agricultural hall of Dehradun
देहरादून में होली की प्रस्तुति देने को रवाना होती खेतीखान की होली गायन टीम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। खेतीखान क्षेत्र से होली एवं वसंतोत्सव समिति पिछले साल की तरह इस बार भी देहरादून दूरदर्शन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली गायन करेगी। रविवार को खेतीखान से खड़ी होली गायन करने लिए होली कमेटी की टीम रवाना हो गई है। जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा ने होली कमेटी को टीका लगाकर रवाना किया।
विज्ञापन

होली कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मनराल के नेतृत्व में ये टीम देहरादून में कुमाऊं की नामी खड़ी होली गायन के रंग बिखेरेगी। होली कमेटी के सचिव देवेंद्र अली ने बताया कि पिछले साल के शानदार प्रदर्शन के बाद इस बार भी खेतीखान की होली टीम को दूरदर्शन की टीम से न्यौता दिया गया है। सोमवार को खड़ी होली गायन का दूरदर्शन के स्टूडियो में रिकॉर्डिंग की जाएगी। खड़ी होली गायन करने वाले होल्यारों की टीम में उपाध्यक्ष विजय मनराल, कोषाध्यक्ष किशोर जुकरिया, महेश जोशी , ललित जुकरिया, अनिल बोहरा, मदन मोहन कलखुड़िया मुकेशराज देउपा, खीम सिंह, राजेंद्र सिंह बोहरा, सतीश परध्यानी, शिवराज माहरा, चतुर सिंह बोरा, मुकेश बोहरा, हनुमंत ओली, दीपक मनराल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed