{"_id":"5cf412f2bdec22070264cb1c","slug":"the-cold-water-to-the-mountain-the-sweet-ring-of-the-spear","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ को ठंडो पाणी, कि भली मीठी बाणी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ को ठंडो पाणी, कि भली मीठी बाणी...
Sun, 02 Jun 2019 11:48 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुवानी नाट्य महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुवानी में हिंदू युवा वाहिनी के दो दिवसीय नाट्य महोत्सव का समापन हो गया है। समापन के दिन मां शारदे सांस्कृतिक समिति के कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
दूसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र सेमवाल शास्त्री और जिला संयोजक गोविंद भट्ट, वरिष्ठ व्यपारी जगत सिंह मेहता ने किया। मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोक संस्कृति के उत्थान में मदद मिलती है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। लोकगायक चंद्र मोहन पांगती ने पहाड़ को ठंडो पाणी, कि भली मीठी बाणी समेत तमाम गीतों की प्रस्तुति दी। जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए लोग देर रात तक जमे रहे। संचालन हंस कुमार पाल और अमरजीत राम ने किया। महोत्सव स्थल पर कृषि और उद्यान विभाग ने स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।
महोत्सव संचालन में हिंदू वाहिनी की डीडीहाट इकाई के अध्यक्ष शोबन सिंह कार्की, देवेंद्र जोशी, दीपक जोशी, अनिल कार्की, उत्तम डोबाल, प्रमोद भंडारी, नंदकिशोर भट्ट आदि ने सहयोग दिया। आयोजकों ने अगले साल फिर महोत्सव का आयोजन करने की बात कही है।