फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The CMO's mind is crazy

बेनतीजा रही सीएमओ की मान-मनौव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The CMO's mind is crazy
चंपावत। जिला अस्पताल से 9 सितंबर को इस्तीफा देने वाले सर्जन डॉ. राहुल चौहान को मनाने का स्वास्थ्य महकमे के आला अफसरों का प्रयास नाकाम रहा। सीएमओ ने उनसे करीब एक घंटे तक बात की। वार्ता के बाद सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि सर्जन से हुई बातचीत बेनतीजा रही। सीएमओ ने बांड की शर्तों का अनुपालन करने के साथ पूर्व की तरह जिला अस्पताल में सेवा करने की अपील की। बताया कि बांड की शर्तों को तोड़ने पर जुर्माने के रूप में भारी रकम जमा करानी पड़ेगी, साथ ही इस राशि को जमा कराए बगैर निजी प्रैक्टिस भी नहीं की जा सकेगी। सीएमओ का कहना है कि सर्जन ने इस्तीफा वापस लेने से इंकार कर दिया है। फिर भी विचार करने को दो दिन का वक्त और मांगा है।
विज्ञापन

इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि सर्जन डॉ. राहुल चौहान के सोमवार को अस्पताल नहीं आने के बाद बुधवार को विधिवत पूरे मामले की उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। पूरे प्रकरण पर नियमानुसार कार्यवाही के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजा जाएगा। सर्जन डॉ. राहुल चौहान ने जिला अस्पताल में इस साल जून में योगदान किया था। उन्हें तबसे अगस्त माह का वेतन नहीं मिला था। वेतन नहीं मिलने की वजह से उन्होंने 9 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था। अलबत्ता 11 सितंबर को उन्हें वेतन भुगतान कर दिया गया था। सर्जन का कहना है कि पूरी निष्ठा के साथ काम करने के बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलना गंभीर था। इसी वजह से वे इस्तीफा देने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed