सरकारी भूमि की रजिस्ट्री कराने का लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा बनबसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सभा भजनपुर में प्रशासन की मिलीभगत से सरकारी भूमि की एक व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है। उक्त प्रकरण की तत्काल जांच कर रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग की है। सोमवार को भाजपा नेता शिवराज कठायत, संजय जोशी, हेमा जोशी, भानी चंद आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा एक व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री की गई भूमि में रेलवे द्वारा आपत्ति भी दर्ज की गई है, इसके बावजूद उक्त भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई है। उन्होंने तत्काल प्रकरण की निष्पक्ष जांच व उक्त भूमि को जनता के उपयोग में गैस एजेंसी आदि के लिए आवंटित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में हेमंद्र रावत, उमेद सिंह नेगी, सोनू गुप्ता, केदार दत्त जोशी, परमानंद कापड़ी, बुद्धि बल्लभ पांडेय, उमेद सिंह नेगी, जगत सिंह मिताड़ी, विपिन लोहिया, दिनेश चंद्र कापड़ी आदि थे।
फोटो-29 टीएनपी05 पी।