फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The canter that fell into the Lohavati river was pulled out with the help of a crane.

Champawat News: लोहावती नदी में गिरे कैंटर को क्रेन के सहारे निकाला

Sun, 12 Jan 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 12 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The canter that fell into the Lohavati river was pulled out with the help of a crane.
लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवालय मंदिर के पास लोहावती नदी में गिरे कैंटर को क्रेन की मदद से निकाला गया। क्रेन के एनएच में खड़ा होने से घंटों यातायात बाधित रहा। एनएच पर लंबा जाम लग गया। लोहाघाट से चंपावत और चंपावत से लोहाघाट की तरफ जाने वाले सैकड़ों यात्री फंस गए। पुलिस ने छोटे वाहनों को बाईपास से निकाला।
विज्ञापन

बीती एक जनवरी की रात को टनकपुर से लोहाघाट की ओर भवन निर्माण सामग्री ला रहा कैंटर अनियंत्रित होकर लोहावती नदी में समा गयाा। कैंटर दुर्घटना में अमोड़ी निवासी चालक लीलाधर भट्ट की मौत हो गई थी, जबकि वाहन में सवार रायनगर चौडी निवासी बैठा सोनू राय गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के दूसरे दिन पुलिस, दमकल और आईटीबीपी की टीम ने हाइड्रा की मदद से वाहन को लोहावती से बाहर सड़क पर निकालने की कोशिश की, लेकिन क्रेन न होने के कारण कार्य को रोक दिया गया था। 11 दिन बाद रविवार को फिर से वाहन को खाई से निकालने के लिए क्रेन का सहारा लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed