{"_id":"eec22e754a1f75037d56f5be5e916970","slug":"the-brakes-on-strike-unlikely-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर ब्रेक के फिलहाल आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर ब्रेक के फिलहाल आसार नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 29 Dec 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
कोषागार कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। 23 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल कर रहे कर्मियों ने मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने के बाद ही आंदोलन वापस लेने की बात कही है।
विज्ञापन
कर्मचारी प्रदेश के कोषागारों में कार्यरत सहायक लेखाकारों और लेखाकारों के ग्रेड वेतन 4600 और 4800 रुपये में संशोधन करने की मांग कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को सातवें दिन जारी विरोध प्रदर्शन में जगत बिष्ट, मुकेश डिमरी, विनोद पाठक, अनिल कुमार, संजय कुमार, नंदन भाकुनी, तारातदत्त पांडेय, बीना पंत, प्रवीण चौहान, गणेश दत्त चौथिया, मनोज कुंवर, केशव दत्त भट्ट, कमलेश संग्रौला, प्रकाश ढेक, भुवन प्रसाद, जगदीश लाल वर्मा, आमोद गंगवार, करूण वर्मा, प्रकाश नाथ आदि थे।
विज्ञापन