फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The body was found on the Nepali Sarada Barrage

शारदा बैराज पर मिला नेपाली छात्र का शव

Sun, 20 Mar 2016 10:38 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 20 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
चार दिनों से लापता नेपाल के एक छात्र का शव रविवार को शारदा बैराज पर मिला। बैराज कर्मियों की सूचना पर बैराज चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को बुलाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


रविवार को शारदा बैराज पर एक शव उतराता हुआ देख बैराज कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस, जल पुलिस, गोताखोर और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती ने बताया कि शव के पास मिले फोन नंबर से उसके परिजनों को सूचित किया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम से ही ज्ञात हो सकेगा। शव बीरबहादुर (18) पुत्र जयबहादुर बोहरा निवासी नगरपालिका परषुराम डडेलधूरा नेपाल का है। परिजनों के मुताबिक वह धनगढ़ी में दसवीं का छात्र था, जो चार दिनों से लापता था। उसके पिता ने बताया कि बीरबहादुर कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था, उसका भारत में इलाज चल रहा था। प्रभारी थानाध्यक्ष डीएस जलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed