फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The BJP lost the seat of the party block pramukh

Champawat News: भाजपा के हाथ से छिन गई पाटी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी

Thu, 14 Aug 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 14 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The BJP lost the seat of the party block pramukh
चंपावत। जिले में भाजपा ने ब्लॉक प्रमुखों की चार में से तीन पर जीत दर्ज की है। चंपावत ब्लॉक प्रमुख पद पर अंचला बोहरा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इस बार भाजपा को जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। यह चुनाव 2027 में भाजपा की दिशा तय करेगा। पिछली बार पंचायत चुनाव में भाजपा के खाते में जिपं अध्यक्ष से समेत चारों ब्लाॅक प्रमुख सीटें थीं।
विज्ञापन

शुरू में आनंद सिंह अधिकारी को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाने पर पार्टी को भीतर ही चुनौती मिली। प्रदेश आलाकमान के निर्णय के बाद सब शांत हो गए। चुनाव के दौरान भाजपा के कई दिग्गजों ने तमाम आरोप-प्रत्यारोप सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन पर लगाए। इससे स्पष्ट है कि भाजपा पंचायत चुनाव में आगे तो रही लेकिन पार्टी को अपनों का पूरा साथ नहीं मिला। गनीमत रही कि इस बार भाजपा को चुनाव में कांग्रेस से अधिक चुनौती नहीं मिली।
विज्ञापन

कांग्रेस ने पूरे जिले में एकमात्र बनबसा में जिला पंचायत सदस्य की महिला उम्मीदवार को प्रत्याशी घोषित किया था। पाटी ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा के सामने कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बेटे शंकर सिंह अधिकारी थे। विधायक ने भी बेटे की जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाया। भाजपा प्रत्याशी प्रकाश सिंह बिष्ट को यहां मात्र चार मत मिले। शंकर सिंह को 36 मत मिले। विधायक ने अपने बेटे को भारी अंतरों से जीत दिलाकर अपना वर्चस्व बनाए रखा। पाटी में पिछली बार भाजपा की सुमनलता, बाराकोट में विनीता फर्त्याल, लोहाघाट वर्तमान नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख की पत्नी नेहा ढेक, चंपावत में रेखा देवी ब्लॉक प्रमुख रहीं। बता दें कि लोहाघाट के ब्लॉक प्रमुख पूर्व भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल के भांजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed