फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The Barakot area panchayat meeting was dominated by issues of electricity, water and roads.

Champawat News: बाराकोट क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिजली, पानी सड़क के मुद्दे छाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
The Barakot area panchayat meeting was dominated by issues of electricity, water and roads.
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सदस्यों ने बिजली, पानी, सड़क आदि की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


बुधवार को ब्लाॅक सभागार में ब्लाॅक प्रमुख सीमा आर्या की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं का समय से निदान करने के निर्देश दिए। बैठक में लोगों ने जीआईसी बरदाखान का नाम स्व. जीवानंद जोशी के नाम रखने, क्वारकोली से पाड़ासौंसेरा तक सड़क पर डामरीकरण करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव बैडा बेलवाल में पक्की सड़क बनाने की मांग, सूरी गांव में शहीद नवीन चंद्र सड़क पर डामरीकरण, ग्राम पंचायत झिरकुनी आदि क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाने, झिरकुनी से चमनपुर भनखोला में पेयजल लाइन, पंचायत घर को ठेकेदारी न करवाकर पंचायत समिति के अंडर करने आदि मांगों का ज्ञापन दिया। यहां सीडीओ डॉ. जीएस खाती, बीडीओ सीएमओ डॉ. देवेश चौहान,डॉ. वंदना गर्ब्याल, हरीश आर्या, नंद बल्लभ बगौली, दरबान सिंह, नवीन जोशी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed